Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी तोशाम रोड़ पर TIT Senior Secondary School में खंड स्तरीय साइंस प्रदर्शनी का आयोजन

December 26, 2023

भिवानी तोशाम रोड़ पर TIT Senior Secondary School में खंड स्तरीय साइंस प्रदर्शनी का आयोजन

इस कंपटीशन में ब्लॉक से लगभग 20 स्कूलों ने भाग लिया तथा अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न थीम्स के अनुसार बच्चों ने मॉडल बनाए जिसमें हेल्थ एनवायरमेंट ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन कंप्यूटेशनल थिंकिंग इत्यादि विषय थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल गोड जी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक ऑर्डिनेटर अनिल कुमार अरोड़ा ने मंच का संचालन किया खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ ने बताया कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में साइंटिफिक टेंपरामेंट को बढ़ाने का काम करती है।

इस साइंस एग्जीबिशन में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त कर, जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए क्वालीफाई किया। तथा पांच थीम्स के ऊपर बच्चों ने दो ग्रुप 6th, 8th व 9th से 12th में बच्चों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें