Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी रंजिश के चलते गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मिल ग्राउंड में खड़े एक युवक को मारी गोलियां

December 28, 2023

पुरानी रंजिश के चलते गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मिल ग्राउंड में खड़े एक युवक को मारी गोलियां

गुरदासपुर के कस्बा धारिवाल में दो गुटों की पुरानी रंजिश को लेकर शाम को धारीवाल की मेल ग्राउंड में खड़े एक युवक को मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिसका गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जख्मी की पहचान शैली पुत्र स्वर्गीय जगदीश राज निवासी धारीवाल के रूप में हुई है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले ले जा रहे हैं

प्रत्यक्षदर्शी जप ने बताया कि वो और शैली शाम करीब पांच बजे मिल ग्राउंड धारीवाल में खड़े थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नौजवान आये जिन्होंने अपने मुंह बांध रखे थे। आते ही उन्होंने शैली से पूछा कि तुम्हारा नाम शैली है और इतना पूछते ही उनमें से एक ने पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे एक गोली शैली की जांघ में लगी तो शैली ने वहां से भागना शुरू कर दिया जिसके बाद उसे एक ओर गोली जांघ और एक छाती पर लगी। इसी दौरान जब मैने वहां से पत्थर उठाकर हमलावरों को मारना चाहा तो उन्होंने मुझ पर भी पिस्टल तान दी और वहां से फरार हो गए। इसी दौरान मैने कुछ अन्य दोस्तों की सहायता से जख्मी शैली को गुरदासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे डीएसपी लखविन्दर सिंह ने बताया कि धारीवाल के गांव खुंडा का करण और गांव दीनपुर के बंटी की आपस में पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों के खिलाफ पहले भी कई क्रिमिनल मामले दर्ज हैं। जख्मी शैली बंटी के ग्रुप का सदस्य है और उस पर करण ग्रुप के लोगों ने गोलियां चलाई हैं। मौके पर चार फायर किए गए हैं जिनमें से तीन गोलियां शैली को लगी हैं। उन्होने कहा कि बुधवार की रात को गांव दीनपुर में भी हवाई फायरिंग हुई थी हो सकता है यह घटना उसी से संबंधित हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें