Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने लोगों को नव वर्ष की दीं शुभकामनाएं

December 31, 2023

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने लोगों को नव वर्ष की दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नव वर्ष 2024 के खुशियों भरे अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, नया साल हमारे लिए अपने विचारों को नया रूप देने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के संकल्प को नवीनीकृत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह अपने साथ नई आशाएँ, अपेक्षाएँ और आकांक्षाएँ लेकर आता है। आइए, हम नए साल को पिछले साल से अधिक उज्जवल और बेहतर बनाने का प्रयास करें।

इस ख़ुशी के अवसर पर, ‘‘आइए, हम एक मजबूत, शांतिपूर्ण और एकजुट विकसित भारत@2047 बनाने का संकल्प लें’’। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नया साल पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें