Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने फहराया तिरंगा, कहा- देश की आजादी में पंजाबियों का बहुत बड़ा योगदान

January 26, 2024

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने फहराया तिरंगा, कहा- देश की आजादी में पंजाबियों का बहुत बड़ा योगदान

जालंधर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। इस अवसर पर उनके साथ डीसी विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी शामिल थे। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट निकाल सलामी भी दी। वित्त मंत्री चीमा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में पंजाबियों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने शहीदों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के लोगों को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने के लिए कूका लहर से लेकर कई आंदोलन चले।

उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों ने सिर्फ आजादी के आंदोलन में ही अपना योगदान नहीं दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद देश की तरक्की में भी बढ़मुल्ला योगदान डाला है। उन्होंने कहा कि देश के अन्न भंडार भरने का मामला हो या फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का। पंजाब ने हमेशा बढ़ चढ़ कर योगदान दिया है। चीमा ने अपने मंत्रालय का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2022 में दिसंबर तक GST में 16.52 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसी तरह से एक्साइड में 10 प्रतिशत से ज्यादा का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि साल 2022-23 के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में दिसंबर महीने तक GST, Excise, Vat व अन्य टैक्टों से 14 प्रतिशत से ज्यादा का लाभ अर्जित किया है।चीमा ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के प्रति पूरे समर्पण से काम कर रही है।

देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग कर शहीदी पाने वाले वीर जवानों के परिवारों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढाकर 1 करोड़ किया गया है। जंग में भाग लेने वाले सैनिकों और उनकी विधवाओं जिन्हें बिना पेंशन लाभ के घर भेज दिया गया था की पेंशन भी 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सूबे से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी बड़े स्तर पर मुहिम छेड़ी हुई है जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी जंग में 550 से ज्यादा भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं देने के लिए गांवों से लेकर शहरों तक मोहल्ला क्लिनिक खोले गए हैं। इनमें टेस्टों से लेकर दवाइयां तक निशुल्क अपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मोहल्ला क्लिनिक में 80 प्रकार की दवाइयां और 32 तरह के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में सुधार करते हुए बच्चों को सरकारी स्कूलों में विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रिंसिपलों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने 1080 करोड़ का थर्मल पावर प्लांट जिसे एक निजी कम्पनी चला रही थी को वापस लेकर इति्हास रचा है। सरकार अब इस थर्मल प्लांट का रखरखाव खुद करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें