Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress की ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपेन के नाम पर Fake Website बनाकर पैसा ठगने वाला Hyderabad से गिरफ्तार

January 26, 2024

Congress की ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपेन के नाम पर Fake Website बनाकर पैसा ठगने वाला Hyderabad से गिरफ्तार

कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपेन शुरू किया था। इसी के साथ कांग्रेस ने 18 साल की उम्र से अधिक के व्यक्ति से 138, 1380 या 13800, 138000 रुपये चंदा देने की अपील की थी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1.38 लाख रुपये का चंदा देकर पार्टी के ऑनलाइन क्राउडफंडिंग कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने कांग्रेस समर्थकों से अपील की कि वे ‘बेहतर भारत के निर्माण के प्रयासों में’ सहयोग के लिए चंदा दें। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस के चंदा अभियान में हाल ही में एक फर्जी वेबसाइट बनाकर पैसा ठगने के मामले में हैदराबाद पुलिस ने राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति का नाम सुरेंद्र चौधरी बताया जा रहा है। जो कांग्रेस के चंदा अभियान की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से पैसे ठग रहा था लेकिन अब पुलिस दवरा इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें