Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Health के लिए बेहद फायदेमंद है ‘Bulletproof Coffee’, जानिए इसे बनाने की विधि

January 28, 2024

Health के लिए बेहद फायदेमंद है ‘Bulletproof Coffee’, जानिए इसे बनाने की विधि

कई लोग चाय के साथ कॉफी पीना भी खूब पसंद करते हैं। अगर आप कॉफी के शौकीन है, तो आपने देखा होगा कि आजकल मार्केट में कॉफी की बहुत वैरायटी मिलने लगी हैं, जिसमें से चुनना काफी मुश्किल हो जाता है कि आखिर इनमें से कौन सी चुनें कौन सी नहीं। वैसे एक नई तरह की कॉफी की वैरायटी ट्रेंड में है, जिसे बुलेट प्रूफ कॉफी के नाम से जाना जाता है। यह एक हाई कैलोरी ड्रिंक है, जिसे कॉफी में बटर और एमसीटी ऑयल मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका मकसद आपके दिन की शुरूआत को बढ़ावा देना है।

यह कॉफी लो कार्ब डाइट को फॉलो करने वालों के बीच बहुत जल्दी पॉपुलर हो गई है। इसे कीटो कॉफी या बटर कॉफी का नया रूप कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। यह आपके शरीर को स्वस्थ पोषक तत्वों और फैट की अच्छी डोज प्रदान करती है। इसे पीने के बाद आप एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव करेंगे । हैल्दी फैट और कॉफी के मिक्स के कारण आप काफी देर तक भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह एक ऐसी फैटी ड्रिंक है, जो वेटलॉस के लिए यह ज्यादा फेमस हो रही है।

बुलेटप्रूफ कॉफी क्यों पीना चाहिए
टोस्ट और अनाज जैसे हाई कार्ब ब्रेकफास्ट जैसे ऑप्शन आपको एनर्जी तो देते हैं, लेकिन बाद में यह ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का कारण भी बनते हैं। ऐसे में बुलेटप्रूफ कॉफी आपको अपने दिन की शुरूआत करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा देती है। इसे पीने के बाद आपको हाई कार्ब वाले ब्रेकफास्ट की जरूरत नहीं पड़ती।

क्या बुलेटप्रूफ कॉफी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है
यदि आप आमतौर पर हर दिन कैफीन का सेवन कर सकते हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। इस ड्रिंक में मौजूद फैट आपके शरीर में कैफीन को संसाधित करने के तरीके को धीमा करने में मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आपका शरीर कैफीन के प्रति संवेदनशील है, तो फैट को शामिल करने से इसका प्रभाव नहीं बदलता।

अगर आप अच्छी गुणवत्ता वाले फैट और कॉफी बीन्स से बुलेटप्रूफ कॉफी बना रहे हैं, तो यह आपकी डाइट में अच्छा विकल्प है। लेकिन फिर भी इसे हर दिन बहुत ज्यादा ना पीएं। रोजाना एक कप कॉफी आपकी सेहत को स्वस्थ रखने में पर्याप्त है।

बुलेटप्रूफ कॉफी के फायदे
एनर्जी दे:
बुलेटप्रूफ कॉफी पीने से व्यक्ति को कई घंटों तक लंबे समय तक और निरंतर ऊर्जा मिलती है। दरअसल, कॉफी में मौजूद फैट कैफीन के पाचन को धीमा कर देता है। जिससे शरीर इसे धीरे-धीरे अवशोषित कर देता है।

वजन घटाए: बुलेटप्रूफ कॉफी में एमसीटी तेल होता है, जो कीटोसिस को प्रेरित करने में मदद करता है। इसके अलावा कॉफी घी, मक्खन या नारियल तेल जैसी सामग्री के जरिए किटोसिस को बनाए रखने और इंसुलिन लेवल को कम रखने में मदद मिलती है।

पोषक तत्वों से भरपूर है: बुलेटप्रूफ कॉफी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन, ब्यूटायरेट और लिनोलिक एसिड के साथ विटामिन ई, डी, ए और के शामिल है। कॉफी में मौजूद ब्यूटारेट आंत के बेहतर स्वास्थ्य में मददगार है। कॉफी में मिलाया जाने वाला घी या मक्खन शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति करने का बेहतरीन तरीका है।

कैसे बनाएं बुलेटप्रूफ कॉफी सामग्री
1 कप- हाई क्वालिटी वाली कॉफी
1-2 बड़ा चम्मच- एमसीटी तेल
1-2 बड़े चम्मच- ग्रास-फेड बटर

बुलेटप्रूफ कॉफी बनाने की विधि
एक ब्लेंडर लें और उसमें यहां बताई गई सभी सामग्री डाल लें। अब 20-30 सैकंड के लिए इसे अच्छी तरह से ब्लेंडर में मिलाएं । कॉफी मलाईदार और झागदार दिखनी चाहिए। आमतौर पर लोग और इस ड्रिंक का आनंद लें। बुलेटप्रूफ कॉफी एक बहुत ही मजेदार विकल्प हो सकता है, लेकिन इससे पहले कि आप इसे अपने आहार में शामिल करें, अपनी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की जांच जरूर कर लें। ध्यान रखें, आमतौर पर कैफीन का सेवन न करने वाले लोग इस कॉफी का सेवन नहीं कर सकते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें