Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर: थाने से 10 कदम की दूरी पर अंडे बेचने वाले की गोलियां मारकर हत्या

February 2, 2024

अमृतसर: थाने से 10 कदम की दूरी पर अंडे बेचने वाले की गोलियां मारकर हत्या

अमृतसर: महानगर में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि उन्हें खाकी का भी खौफ नहीं है। वीरवार की रात को थाना गेट हकीमां से महज 10 कदम की दूरी पर हत्या की वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार 55 साल के जसपाल कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी शहीद उधम सिंह कॉलोनी निजी आबादी गेट हकीमां थाने के नजदीक और सरकारी स्कूल के बाहर शाम को उबले हुए अंडे बेचने की रेहड़ी लगाता था।

रात को 7:30 बजे मोटरसाइकिल सवार 3 युवक उसकी रेहड़ा पर आए और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान उसे 3 गोलियां लगी। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर अमृतसर सिटी पुलिस के अधिकारी और सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा सब कब्जे में लिया गया है मृतक की बेटी ने आरोप लगाया है कि एक कथित नेता द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

वीरवार की शाम को बार-बार उनके पिता की रेहड़ी के आगे से बार-बार गुजर रहा था। उनके पिता की कथित नेता ने हत्या करवाई है। इन आरोपों के बारे में फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दूसरी तरफ इस मामले में कुछ और भी पहलू सामने आए हैं पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें