Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में बद्दी की परफ्यूम फैक्ट्री में पिछले कल लगी आग अभी तक नियंत्रण से बाहर, 1 की मौत, 24 लापता

February 3, 2024

हिमाचल में बद्दी की परफ्यूम फैक्ट्री में पिछले कल लगी आग अभी तक नियंत्रण से बाहर, 1 की मौत, 24 लापता

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में परफ्यूम और कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री में पिले कल लंच टाइम में लगी आग अभी तक नियंत्रण में नहीं आ पाई है। इस हादसे में अभी तक पिंकी नामक 1 महिला वर्कर के मारे जाने, 31 के झुलसने और 24 के अभी तक लापता होने की सूचना है। बचाव व राहत कार्य के लिए मौके पर NDRF की टीमें भी पहुंच गई हैं।

फैक्ट्री में आग लगने पर ऊपरी मंजिल से छलांगे लगाती महिलाएं

कॉस्मेटिक और परफ्यूम बनाने वाली एनआर अरोमा फैक्ट्री की तीसरी मंजिल में आग की वजह से दमकल कर्मचारी और NDRF टीम अंदर नहीं जा पा रही है। दमकल विभाग के कर्मचारी पिछले कल दोपहर से आग बुझाने में हुए हैं। आग बुझाने के लिए पंजाब से भी अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को मंगवाया गया है।

5 वर्कर PGI चंडीगढ़ रेफर

सिटी ब्यूटीफुल के बगल में पड़ते हिमाचल प्रदेश के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग में बुरी तरह से झुलसे निकाले गए 5 लोगों को PGI में रेफर कर दिया गया है। इसी बीच SDM नालागढ़ दिव्यांशु सिंघला ने कहा कि उनके पास 8 लोगों के परिजनों ने लापता होने की रिपोर्ट दी है। हादसे के वक्त करीब 84 मजदूर फैक्ट्री में फंस गए थे।

धू-धू कर जलती फैक्ट्री

SDM नालागढ़ ने बताया कि एनआर अरोमा कंपनी यहां पर करीब 15 सालों से कॉस्मेटिक और परफ्यूम बना रही है। फैक्ट्री में लगी आग को लेकर प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने बरोटीवाला थाना में लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें