Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर पहुंचा

February 5, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों से सकारात्मक संकेत और विदेशी कोषों के प्रवाह ने भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निवेशक इस सप्ताहांत में घोषित होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति निर्णय पर भी नजर रखेंगे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.04 प्रति डॉलर पर फिसल गया। इसके बाद मामूली बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.98 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.89 पर रहा।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 70.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: पांच दिन के दौरे पर शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और सीएम सुक्खू ने किया जोरदार स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें