Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेशनल डिफेंस कॉलेज के 16 अधिकारियों ने प्रतिनिधमंडल द्वारा पंजाब के राज्यपाल से की भेंट

February 5, 2024

नेशनल डिफेंस कॉलेज के 16 अधिकारियों ने प्रतिनिधमंडल द्वारा पंजाब के राज्यपाल से की भेंट

आज, नेशनल डिफेंस कॉलेज के 16 अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब राजभवन में पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और राज्यपाल के बीच एक खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के योग्य मार्गदर्शन में देश के रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस कन्सलटेटिव कमेटी के एक सदस्य के रूप में अपने स्वयं के अनुभवों को भी प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किया। उन्होंने युद्ध तकनीक की निरंतर विकसित होती प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए निरंतर कुछ नया सीखते रहने के महत्व पर जोर दिया।

राज्यपाल ने अधिकारियों से अपने पेशेवर जीवन के सभी पहलुओं में सुधार के लिए प्रतिबद्धता अपनाने का आग्रह किया। पुरोहित ने कर्तव्य के प्रति समर्पण, समय प्रबंधन, धार्मिक सहिष्णुता और कार्य में पारदर्शिता जैसे मूल्यों पर जोर देते हुए कार्य और आचरण में ईमानदार रहने के महत्व पर जोर दिया। इस गहन चर्चा का उद्देश्य अधिकारियों को अपनी भूमिकाओं में व्यावसायिकता और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।

बाद में राज्यपाल ने सराहना के प्रतीक के रूप में, नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल को एक स्मृति चिन्ह भेट किया और प्रतिनिधिमंडल ने भी इसी भाव को प्रकट करते हुए राज्यपाल को एक स्मृति चिन्ह भेट किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिवा प्रसाद और पंजाब में इस प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने वाले महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्टेशन, पंजाब (मैग्सिपा) के अधिकारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें