Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सरकार आपके द्वार’ : CM Mann का बड़ा बयान, कहा- Punjab में अब रजिस्ट्रेशन के लिए NOC की नहीं जरूरत

February 6, 2024

‘सरकार आपके द्वार’ : CM Mann का बड़ा बयान, कहा- Punjab में अब रजिस्ट्रेशन के लिए NOC की नहीं जरूरत

डेराबस्सी (विनित) : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की डेराबस्सी के भांखरपुर गांव से शुरुआत की है। इस दौरान सीएम मान ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम मान ने इस मौके पर कहा कि लोगों के काम अब गांवों में ही होंगे। लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए आज हम ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान शुरू किया हैं। उन्हाेंने कहा कि हम चुनावों के समय लोगों के घर वोट मांगने जाते हैं और जीत जाने के बाद उन्हें भूल जाते हैं। हमने जब शपथ ली थी, तो कहा था कि सरकार गांवों से चलेंगी और आज सरकार गांवों से चल रही हैं, आज मेरा सपना पूरा हुआ हैं। सीएम मान ने कहा कि आज ‘सरकार आपके द्वार’ की शुरुआत की हैं। उन्हाेंने कहा कि आज मोगा में एक शादी हुई और 2 घंटे बाद ADC ने जाकर विवाह पंजीकरण करवाया। आज सरकार लोगों के घर आई है और ये सिलसिला जारी रहेगा।

सीएम ने सुखबीर बादल पर निशाना साधाते हुए कहा कि तुमसे पंजाब बचाया है। अब इन्हें परिवार बचाना लिखना था। आम आदमी क्लीनिक 664 में से 1 करोड़ लोग अपना इलाज करवा चुके है और दवाइयां ले चुके है। घग्घर की वजह से अब किसी का कोई नुकसान नहीं होगा। साढ़े पांच करोड़ की लागत से इसकी व्यवस्था का काम किया जा रहा हैं यहां से सरदूलगढ़ मानसा तक ये मार करता है। सीएम मान ने कहा फायर ब्रिगेड में महिलाओ की भर्ती के लिए नियमों को सरल किया जाएगा। महिला से भर्ती दौरान हो रहे फिजीकल टेस्ट दौरान पुरुषों की तर्ज पर 60 किलो वजन उठवाया जा रहा हैं। हम इस वजह की सीमा काे कम करवाएंगे।

पंजाब में रजिस्ट्रेशन के लिए अब एनओसी की नहीं जरूरत

NOC के मसले पर सीएम मान ने कहा कि पहले कुछ कॉलोनाइजर थे जो कॉलोनी बनाने की कोई अनुमति नहीं लेते थे। लोगों को फिर दुखी होना पड़ता था। तीन बार कानून बदले, लेकिन फिर वहीं हो जाता था, लेकिन अब हमने 3 रंगों वाले स्टैम्प पेपर जारी किए हैं। कॉलोनी बनाने के लिए लाल रंग का स्टैम्प जारी किए गए है। इसके बाद कोई NOC नहीं लेनी पड़ेगी। क्योकि स्टैम्प पेपर तभी जारी होगा, जब क्लोनाइजर को सारी तरह की परमिशन मिल जाएगी। सीएम मान ने कहा कि अब रजिस्ट्रियों से NOC की शर्त खत्म कर दी हैं, लेकिन आगे से कोई भी अवैध कॉलोनी नहीं बनने दी जाएगी। आज से पहले जो हो हुआ हो गया, जिन्होंने पहले प्लाट लिए गए हैं, इन्हें दिक्कते नहीं आने दी जाएगी। उनकी रजिस्ट्रियां होंगी।

MC चुनाव : सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम करते हैं स्वागत

MC चुनाव पर सीएम मान ने कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर अब ज्यादा नहीं बोलेंगे। लोकतंत्र की जीत होगी। सीएम ने स्टेज से कहा मेयर चुनाव की लेकर SC के आदेशों के बाद सब हिले हुए है अब ये राज्यपाल सहित पता नहीं किस-किस की बलि लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें