
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सावजर्निक क्षेत्र की कंपनियां रिकॉर्ड रिटर्न दे रही हैं और इनपर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि देश में 2014 में 234 सार्वजनिक उपक्रम थे लेकिन आज इनकी संख्या 254 है।
उन्होंने कहा, कि ‘सावजर्निक क्षेत्र की कंपनियां रिकॉर्ड रिटर्न दे रही हैं और इनपर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। बीएसई में सार्वजनिक उपक्रमों का सूचकांक बीते दो साल में दोगुना हो गया है।’’ उल्लेखनीय है कि बीएसई पीएसयू सूचकांक में पिछले दो साल में लगभग 106 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। हालांकि, इस दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 25.22 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भी इस दौरान अच्छी तेजी देखी गई।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का आरोप लगाने वाले पहले वह यह बताएं कि एमटीएनएल, बीएसएनएल, एयर इंडिया को किसने बर्बाद किया था। उन्होंने कहा कि एलआईसी को लेकर भी अफवाह फैलाई गई ‘‘लेकिन एलआईसी का शेयर आज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।’’ एलआईसी का शेयर बुधवार को 8.60 प्रतिशत चढक़र 1044.45 रुपये पर बंद हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...