गुरदासपुर (अवतार सिंह) : जिला गुरदासपुर के हलका डेरा बाबा नानक के पुलिस स्टेशन कोटली सूरत मल्ली के अंतर्गत आने वाले गांव शिकार माछियां का 24 वर्षीय युवक जोबनप्रीत सिंह, जो गुजरात के सूरत में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है, वह बीते 19 जनवरी से रहस्यमय परिस्थितियों में कंपनी से लापता था। इस घटना के 4 दिन बाद घटनास्थल से 60 किमी दूर जोबनप्रीत सिंह की गली सड़ी लाश बरामद हुई है।
परिजनों ने मृतक युवक की पहचान कड़ा, लोही और उसके पजामे से की है। मृतक युवक के परिजनों के बयान के आधार पर गुजरात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर चारों अपराधियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली हैं। उधर, परिजन शव को पंजाब नहीं ला पाने के कारण जोबनप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार गुजरात के सूरत में ही कर दिया।

इस खबर के बाद गांव में शोक की लहर हैं। युवक के माता-पिता और ग्रामीणों ने गुजरात सरकार, भारत सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
बता दें, जोबनप्रीत सिंह की मां काे 28 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके फोन पर व्हाट्सएप के जरिए वॉयस कॉल की और उनके बेटे को छोड़ने के लिए कुछ पैसे की मांग की और पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस कॉल को परिवार के सदस्यों ने रिकॉर्ड भी किया था, जिसके बाद से ही परिवार में डर का माहौल बन गया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...