Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुंदर और सेहतमंद त्वचा बनाए रखने के लिए खाए बादाम, जानिए और भी फायदे

February 9, 2024

सुंदर और सेहतमंद त्वचा बनाए रखने के लिए खाए बादाम, जानिए और भी फायदे

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी को सुंदरता और खूबसूरत होने का एहसास दिलाने में भोजन विकल्पों की बहुत बड़ी भूमिका होती है और भोजन में मुट्ठीभर बादाम शामिल कर लेना सेहतमंद त्वचा बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही माइंडफुलनेस तकनीक जैसे योग का अभ्यास और पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक है।

आल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा ग्लो फ्रॉम विदिन: नर्चरिंग ए रैडिएंट स्किन विषय पर आयोजित परिचर्चा में विशेषज्ञों ने कहा कि खूबसूरती को केवल बाहरी सुंदरता से नहीं नापा जा सकता, आप जो खाते हैं वह आपकी खूबसूरती और उसके एहसास को बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस परिचर्चा में अभिनेत्री सोहा अली खान, डर्मेटोलॉजिट एवं स्किन एक्सपर्ट डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता के साथ मैक्स हैल्थकेयर, डायटैटिक्स रीजनल हैड, दिल्ली- रितिका समद्दर ने हिस्सा लिया।

चेहरे की झुर्रियां कम करने में सहायक
समद्दर ने पौराणिक ग्रंथों और आधुनिक रिसर्च पर जोर दिया। जिनमें रोजाना अपने ब्यूटी रूटीन में बादाम को शामिल करने के कई सारे फायदों के बारे में बताया गया है। उन्होंने एक अध्ययन की भी चर्चा की, जिसमें दर्शाया गया है कि कैलोरी से भरपूर स्नैक की जगह बादाम लेने से मेनोपॉज के बाद के दौर से गुजर रही महिलाओं का स्किन टोन बेहतर होता है और चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। खासकर जिन महिलाओं को फिट्जपैट्रिक स्किन टाइप 1 और 2 की समस्या है। इसके साथ ही बादाम में हेल्दी फैट्स और विटामिन ई (अल्फा-टोकोफेरॉल) होता है, जोकि एंटी-एंजिंग गुणों से भरपूर है। यह सेहतमंद स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें