Last Updated: November 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र सरकार किसानों की मांगों के समाधान के लिए जल्द ही 4 सदस्यीय कमेटी का करेगी गठन

February 9, 2024

केंद्र सरकार किसानों की मांगों के समाधान के लिए जल्द ही 4 सदस्यीय कमेटी का करेगी गठन

चंडीगढ़ (विनीत) : केंद्र सरकार किसानों की मांगों के समाधान के लिए एक 4 सदस्यीय कमेटी का गठन करेगी, जिसका नोटिफिकेशन आज जारी हो सकता हैं। इस 4 सदस्यीय कमेटी में बिजली विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के केंद्रीय सचिव शामिल होंगे।

नई कमेटी की पहली बैठक 12 फरवरी को नई दिल्ली में होगी, जिसमें किसान नेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह समिति फसलों के सरकारी मूल्य की गारंटी पर भी चर्चा करेगी। केंद्रीय टीम ने दक्षिण के किसानों के लिए बनाए गए हल्दी बोर्ड का परिचय दिया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय टीम ने लखीमपुर खीरी के घायलों को 10-10 लाख रुपए देने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें