Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और CM सुक्खू ने जताया शोक

February 10, 2024

हिमाचल के Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और CM  सुक्खू ने जताया शोक

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का हार्ट अटैक से निधन होने की सूचना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके निधन शोक व्यक्त किया है। अग्निहोत्रो की तरफ से ये संदेश आया, जिसने सबको हैरान कर दिया।

उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 01:00 बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शनिवार 10 फरवरी दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की। उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि अत्यंत दुःखी हृदय से सूचित कर रहे हैं कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री जी इस नश्वर संसार को छोड़, प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं हैं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए हमारे पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 01:00 बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शनिवार 10 फ़रवरी दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री की बेटी का नाम आस्था है। वह आजकल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को सिमी अग्निहोत्री की तबीयत खराब हुई। उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन कुराली के समीप उनका निधन हो गया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर व्यक्त किया शोक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर शाेक व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी की पत्नी, प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री जी के निधन का समाचार बेहद दुःखद है। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए, दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें