Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया

February 10, 2024

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया


कोलकाता। प्रख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय अभिनेता का एमआरआई हो चुका और अन्य परीक्षण किये जा रहे हैं। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ चक्रवर्ती को आज सुबह भर्ती कराया गया है और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।’’ अभिनेता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बने चक्रवर्ती को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया, ‘‘ एमआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल वह गहन चिकित्सा इकाई में न्यूरोमेडिसिन विशेषज्ञ की निगरानी में हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें