Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather : आज का मौसम रहेगा साफ, अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

February 11, 2024

Today weather : आज का मौसम रहेगा साफ, अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Today weather : नई दिल्ली। सर्दी से कुछ राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 12 फरवरी से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलेंगी और बारिश होगी। आज का मौसम शुष्क रहेगा मगर ठंड बनी रहेगी। सुबह-शाम को लोगों को ठंड का एहसास होगा। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

आज कैसा रहेगा देश की राजधानी में मौसम
आईएमडी के अनुसार रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आसमान साफ रहेगा। हालांकि मंगलवार और बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और 14 फरवरी को हल्की बारिश पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है।

बारिश होने के बाद गिरेगा पारा
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार को बादल छाए रहने के कारण यह बढ़कर लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके बाद 16 फरवरी तक फिर से गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें