Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

American Apple Imports:अमरीका से भारत में सेब का निर्यात 16 गुना की बढ़त से 13 लाख डॉलर पर रहा

February 22, 2024

American Apple Imports:अमरीका से भारत में सेब का निर्यात 16 गुना की बढ़त से 13 लाख डॉलर पर रहा

 

वाशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 गुना अधिक है। सिएटल बंदरगाह पर मंगलवार को इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। सांसद मारिया केंटवेल ने सिएटल में पत्रकारों से कहा, ‘यह अमरीका और भारत के बीच व्यापार संबंधों में एक नया मुकाम है।’

अब तक वाशिंगटन से भारत में सेब की कुल बिक्री करीब 1.95 करोड़ अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि उत्पादकों ने शिपिंग सीजन केवल आधा ही पूरा किया है। 2022-23 सीजन में कुल 73,000 40 पाऊंड बक्से भेजे गए और बिक्री 13 लाख अमरीकी डॉलर रही थी।

सेब पर आयात शुल्क में वृद्धि से आई थी गिरावट:

सेब पर आयात शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्धि के कारण वाशिंगटन राज्य से भारत तक सेब निर्यात बाजार में गिरावट आई थी। शुल्क लगाए जाने से पहले वाशिंगटन के उत्पादकों ने भारत को 12 करोड़ अमरीकी डॉलर मूल्य के सेब का निर्यात किया था।

इसके बाद यह 10 लाख अमरीकी डॉलर पर पहुंच गया। इसका वाशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों पर व्यापक वित्तीय प्रभाव पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी की अमरीका की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान शुल्क हटाए जाने के बाद इस फसल सीजन में कारोबार सामान्य हुआ।

ये भी पढ़ें: देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें