Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुछ Tasty खाने को है मन तो इस तरह बनाएं Mumbai Style Pav Bhaji

February 25, 2024

कुछ Tasty खाने को है मन तो इस तरह बनाएं Mumbai Style Pav Bhaji

सामग्री
2 टेबल स्पून तेल
4 मक्खन के टुकड़े, बारीक कटा हुआ
1 कप प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 कप लौकी, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 कप शिमला मिर्च
1 कप आलू, टुकड़ों में कटा हुआ

1/2 कप चकुंदर
1 टी स्पून मिर्च पाउडर
3 टी स्पून पाव भाजी मसाला
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 कप टमैटो प्यूरी
1 क्यूब मक्खन
एक गुच्छा हरा धनिया

वि​धि
1.एक पैन में तेल करें। इसमें मक्खन के टुकड़े के साथ प्याज़ डालें।
2.प्याज़ को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छे से मिलाएं।
3.अब इसमें कटे हुए लौकी के साथ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं, इसके बाद इसमें कटे हुए एक कप आलू डालें। मिलाकर अच्छे से ​मैश करें।
4.कटा हुआ चकुंदर डालें, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मैश करें। अच्छे से मिलाएं।
5.अब इसमें टमैटो प्यूरी डालें।
6.टमैटो प्यूरी को मिलाएं और इसमें मक्खन डालने के बाद हरा धनिया डालें और भाजी को पकने दें। सारी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं।

पाव बनाने के लिए:
1.पाव पर मक्खन को फैलाएं।
2.पाव पर पाव भाजी मसाला छिड़के।
3.पाव को पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
4.गर्मागर्म पाव भाजी को नींबू के टुकड़े, प्याज़ और हरी मिर्च के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें