Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉल रोड पर हत्या की घटना दिल दहलाने वाली : Jai Ram Thakur

February 27, 2024

मॉल रोड पर हत्या की घटना दिल दहलाने वाली : Jai Ram Thakur

शिमला: प्रदेश विधानसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल भाजपा ने शिमला के मॉल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर कर्मचारी मनीष की निर्मम हत्या और विधायक सधीर शर्मा को मिली धमकी का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला के मॉल रोड में रेस्टोरेंट कर्मी की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। रेस्टोरेंट कर्मी को बड़ी बर्बरता से मौत के घाट उतारा गया है। यह सारी घटना पुलिस रिपोटिर्ंग रूम के सामने हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री इस वारदात ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लग गया है। मृतक भाजपा विधायक बलबीर वर्मा के विधानसभा क्षेत्र का निवासी है और इस क्षेत्र के लोग भारी संया में शिमला में जुटे हैं। उनका कहना था कि प्रदेश की राजधानी और पर्यटन स्थल में इस तरह की वारदात हो जाना चिंताजनक है। इसको देखते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने की जरूरत है। सतापक्ष विधायक सुधीर शर्मा के घर पर धमकियां मिल रही हैं। बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के साथ मारपीट होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें