Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने पश्चिम बंगाल में 15000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

March 2, 2024

PM Modi ने पश्चिम बंगाल में 15000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कृष्णानगरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने नादिया जिले के कृष्णानगर में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं का मकसद पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाना है। पीएम मोदी ने कहा, कि ‘ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल की आíथक वृद्धि को गति देंगी और रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।’’ प्रधानमंत्री ने पुरुलिया जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन के द्वितीय चरण (27660 मेगावाट) की आधारशिला रखी।

उन्होंने मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में 650 करोड़ रुपए की लागत से विकसित फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने 1986 करोड़ रुपए की लागत से बने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के 100 किलोमीटर लंबे फरक्का-रायगंज खंड के चार लेन मार्ग का भी उद्घाटन किया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने राज्य में 940 करोड़ रुपए से अधिक की चार रेल परियोजनाएं राष्ट्र को सर्मिपत कीं। इनमें दामोदर-मोहिशिला लाइन का दोहरीकरण, रामपुरहाट और मुरारई के बीच तीसरी लाइन, बाजारसौ-अजीमगंज रेल लाइन का दोहरीकरण और अजीमगंज एवं मुर्शिदाबाद को जोड़ने वाली एक नई लाइन शामिल है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें