Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh में जंगलराज, कानून नाम की चीज नहीं बची : Priyanka Gandhi

March 7, 2024

Uttar Pradesh में जंगलराज, कानून नाम की चीज नहीं बची : Priyanka Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि राज्य में जंगल राज है, जहां कानून नाम की चीज नहीं बची है। उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, कानपुर में सामूहिक बलात्कार की पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा, कि उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है।

उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि इस जंगलराज में महिला होना मात्र अपराध हो गया है, जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया, आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं?।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें