Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश दो मोटरसाइकिल की हुई भयानक टक्कर में दो की मौत

March 12, 2024

मध्यप्रदेश दो मोटरसाइकिल की हुई भयानक टक्कर में दो की मौत

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पपौंध थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय सिद्ध बाबा टीले के पास कल देर रात दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक बाइक सवार उमेश सिंह (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शेष तीन घायलों को ब्योहारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ इलाज के दौरान आज सुबह विकास केवट (18) ने भी दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें