Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ Sujanpur पहुंचे Anurag Thakur, क्षेत्र के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

March 14, 2024

सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ Sujanpur पहुंचे Anurag Thakur, क्षेत्र के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

सुजानपुर (गौरव जैन) : लोकसभा चुनाव की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट प्राप्ति करने के बाद केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सुजानपुर भाजपा परिवार की ओर से केंद्रीय मंत्री का बूथ नंबर एक ग्राम केंद्र खिड़की पंचायत करोट में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला उनके द्वारा गोद ली गई। पंचायत दाडला भलेठ दोसडका में पहुंचने पर उनका भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा मंडल सुजानपुर शहरी इकाई भाजपा सहित तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो नारी शक्ति महिला मोर्चा स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री ने यहां पहुंच कर उनके द्वारा चलाई गई मुहिम नशा मुक्त सुरक्षा युक्त बाइक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान युवा वर्ग को हेलमेट भी वितरित किए गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा नशे से दूर रहे और वाहन चलाते समय अपनी जान को सुरक्षित रखें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नशा मुक्त सुरक्षा युक्त बाइक रैली का आयोजन पूरे संसदीय क्षेत्र में उनके द्वारा किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस रैली में युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन पर पांचवीं बार भरोसा जताया है और उन्हें हमीरपुर ससदीय क्षेत्र का टिकट दिया है। अपनी तरफ से इन 5 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश एवं देश के लिए अपनी तरफ से बेहतरीन काम करने की कोशिश की है। अनेक ऐसी योजनाएं चलाई है जो समाज के हर वर्ग से जुड़ी हो समाज के हर वर्ग को उनका फायदा मिले।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 370 ओर एनडीए 400 पर होगा देश की बागडोर तीसरी बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे। हिमाचल की चारों की चारों लोकसभा सीटे जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालनी हैं। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा हाई कमान ने दूसरी सूची में हिमाचल के दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। अन्य दो उम्मीदवार जो रह गए हैं। अगली सूची में उनके नाम भी फाइनल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिसे भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर कमल के फूल पर निशान लगाकर मतदान होगा और जीत दर्ज की जाएगी।

सुजानपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का फूल माला आरती एवं तिलक लगाकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से बातचीत की हेलमेट पहनने के फायदे पूछे, इसके साथ-साथ जिस किसी ने उनसे फोटो लेने सेल्फी लेने की मांग उन्होंने किसी को निराश ना करके हर किसी के साथ फोटो खींचीई।

केंद्रीय मंत्री ने सुजानपुर पहुंचकर टेक्सी चालकों से भी मुलाकात की। उनकी रक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट एड किट प्रथम उपचार सामग्री को वितरित किया। उन्होंने यूनियन के तमाम लोगों से मुलाकात की हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाइक रैली निकालकर नशा मुक्त सड़क सुरक्षा युक्त का दिया संदेश

आज विधानसभा क्षेत्र देहरा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाइक रैली निकालकर लोगों को नशा मुक्ति सड़क सुरक्षा युक्त का संदेश दिया। पार्टी के जिला कार्यालय से शुरू हुई रेली ढलियारा में संपन्न हुई। खुद अनुराग ठाकुर ने भी हनुमान चौक तक बाइक चलाई। पूर्व मंत्री रमेश धवाला उनके साथ बैठे थे। इस दौरान लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गए। अनुराग ने कहा कि इस रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने व सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सड़क नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें