Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Pratibha Singh दिल्ली हुई रवाना, चारों लोकसभा सीट और उपचुनाव में जीत का किया दावा

March 18, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Pratibha Singh दिल्ली हुई रवाना, चारों लोकसभा सीट और उपचुनाव में जीत का किया दावा

शिमला (गजेंद्र) : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने चार में से दो सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है जबकि कांग्रेस आज दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गई है जबकि सीएम सुक्खू भी दिल्ली में ही मौजुद हैं। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट के साथ छ विधान सभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों के नामों को लेकर आज पार्टी हाई कमान के साथ बैठक है। पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगी और लोकसभा की चारों सीट पर जीत के लिए काम किया जाएंगा। इसके अलावा विधान सभा उपचुनाव में भी कांग्रेस मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी।

भाजपा के हिमाचल में सरकार बनाने के दावे पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा दावा कर सकती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी भी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी और विधान सभा के उपचुनाव में सभी सीटें जीतने के लिए काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें