Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ध्रुव ऋषि के सम्मान में कुल्लू में 25 मार्च से मनाया जाएगा फागू मेला

March 18, 2024

ध्रुव ऋषि के सम्मान में कुल्लू में 25 मार्च से मनाया जाएगा फागू मेला

कुल्लू में होली उत्सव के साथ ही कई परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। इस दौरान का कुल्लू में होने वाले फागू मेले की तैयारियां अब शुरू हो गई है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में वर्षों से फागू जाच मनाई जाती है। और यह मेला देवता ध्रुव ऋषि के सम्मान में मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन के बाद 25 और 26 मार्च को दो दिन तक मनाया जाएगा।

दिनेश सेन ने बताया की इस बार फागू जाच को 25 और 26 मार्च को अखाड़ा बाज़ार में मनाया जाएगा। जिस दौरान ध्रुव ऋषि और कई स्थानीय देवता इसमें शिरकत करेंगे। इस बार के फागू जाच में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा इसमें अपने बनाए हुए उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए जानेंगे। फागू मेला कुल्लू में होलिका दहन के बाद मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें