Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holi Special: रंगो के केमिकल से होने वाली एलर्जी से बचने के लिए आजमाएं ये Tricks

March 19, 2024

Holi Special: रंगो के केमिकल से होने वाली एलर्जी से बचने के लिए आजमाएं ये Tricks

नई दिल्ली: रंगों व गुलाल का त्योहार होली अब बेहद नजदीक आ गया है। जैसे आप सभी को पता है की इस बार ही होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। लोगो के बीच होली को लेकर बहुत क्रेज़ है। आखिर हो भी क्यों ना साल बाद का ये एक त्यौहार है जिसमे सभी आपस में मिलकर एक दूसरे हो रंग लगते है।

इस दिन घरो में कितने तरह के पकवान बनते है। रंगो का ये त्यौहार बहुत खास माना जाता है। एक ऐसा त्योहार है जो रंग-गुलाल के बिना अधूरा सा लगता है। लेकिन केमिकल युक्त कलर रंग में भंग डाल सकते हैं। बाजारों में मिलने वाले कलर में तमाम ऐसे केमिकल हो सकते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इससे स्किन पर रेडनेस, जलन, खुजली, ड्राइनेस और पिंपल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि होली के रंगों से अपनी स्किन को बचा कर रखना चाहते हैं, तो होली खेलने से पहले चेहरे पर कुछ चीजों को अप्लाई करें। ऐसे करके आप अपनी स्किन को खराब होने से बचा सकते है। तो चलिए जानते है किस तरह से होली के रंग में भंग डालने वाले कलर से बचा जा सकता है।

1. नारियल का तेल: होली पर केमिकल युक्त रंगों से बचाव के लिए नारियल का तेल एक बेहतर ऑप्शन है। इसको आप रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाना है। इसको अप्लाई करने के लिए सबसे पहले फेस वॉश करें, फिर नारियल के तेल को चेहरे पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। ऐसा करने से स्किन मॉइस्चराइज होती है और चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मदद मिल सकती है।

2.एलोवेरा: यदि आप चाहते हैं कि रंगों से स्किन को नुकसान न हो तो आप एलोवेरा जैल की मदद ले सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके साथ ही, स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है। इसके लिए आप चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक परत लगाएं।

3.पेट्रोलियम जेली: एक्सपर्ट की मानें तो होली खेलने से पहले आप अपने चेहरे पर पेट्रोलियम जेली भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने से होली का रंग आसानी से निकल भी जाएगा। साथ ही, यह स्किन को ड्राई होने से भी बचाएगी।

4.सनस्क्रीन: त्वचा रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, यदि आप होली खेलने जा रहे हैं, तो त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगा लें। इसे लगाने से त्वचा का धूप से बचाव होता है और टैनिंग की समस्या नहीं होती। साथ ही, होली के हानिकारक रंगों का अधिक असर भी नहीं होता।

5.मॉइश्चराइजर: होली खेलने से पहले आपको अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इसे लगाने आपकी स्किन पर एक प्रोटेक्शन लेयर बन जाएगी और होली के रंगों से त्वचा को नुकसान नहीं होगा। इससे स्किन में नमी भी बनी रहती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें