Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP ने पुलिस अधिकारियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने के दिए निर्देश

March 20, 2024

DGP ने पुलिस अधिकारियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़/जालंधर: आगामी लोक सभा मतदान-2024 को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को राज्य के सभी सीपी, एसएसपी को अंतर्राज्यीय, अंतर-जिला नाके लगा कर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं जिससे समाज विरोधी तत्वों, नशा तस्करों और बूटलैगरों की गतिविधि पर मुस्तैदी के साथ पैनी नजर रखी जा सके और क्षेत्र में पुलिस के सकारात्मक प्रभाव और भरोसे को बढ़ाने के लिए के लिए अधिक से अधिक संख्या लामबंद की जा सके।

डीजीपी गौरव यादव मंगलवार को वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए सीनियर पुलिस अधिकारियों, रेंज के एडीजी, आईजी डीआईजी, सीपी, एसएसपी, जिलों में तैनात सभी गजटिड अधिकारियों और राज्य के सभी एसएचओ के साथ मतदान से पहले रोकथाम उपायों का जायजा लेने के लिए राज्य स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। मीटिंग के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों से भी अवगत करवाया।

राज्य में सकारात्मक माहौल बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए, डीजीपी गौरव यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को पेशेवर पुलिसिंग करने और आदर्श चुनाव आचार संहिता की हर पक्ष से सख्ती के साथ पालन करने और निर्वाचन आयोग की सभी हिदायतों और दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। डीजीपी गौरव यादव ने अधिकारियों को बताया कि नए हथियार लाइसैंस जारी करने पर मुकम्मल पाबंदी है। उन्होंने सीपी और एसएसपी को भी हिदायत की कि वह निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुये लाईसेंसी हथियारों को जमा कराए जाने को यकीनी बनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें