Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीनी विवाद में पलवल के सरकारी अस्पताल में चले लात-घूंसे, कर्मचारियों से मारपीट, कारों में सवार होकर आए थे 25 हमलावार

March 24, 2024

जमीनी विवाद में पलवल के सरकारी अस्पताल में चले लात-घूंसे, कर्मचारियों से मारपीट, कारों में सवार होकर आए थे  25 हमलावार

पलवल (हरियाणा)ः हरियाणा के पलवल में स्थित जिला नागरिक अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। कारों में सवार होकर आए करीब 25 हमलवारों ने अस्पताल में तैनात स्टाफ पर अन्य लोगों पर हमला बोल दिया और उनकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली। इस हमले में 5 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 अस्पताल के कर्मचारी हैं।

हमले के पीछे वजह जमीनी विवाद बताया जा जा रहा है। इस खूनी संघर्ष के खिलाफ एक पक्ष की और से शिकायत दर्ज हुई । वही दूसरे पक्ष की और से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई हैं। भवाना गांव निवासी जयसिंह ने बताया की उन्हे अस्पताल से फोन आया था की उनके बेटे यशपाल पर किसी ने हमला किया है।

जिसके बाद वह जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचे, वहां उन्हें मालूम हुआ कि करीब 20 से 25 लोग कारों में सवार होकर आए थे। हमले में घायल हुए नेतराम प्रताप सिंह, सुभाष, पवन, रविन्द्र और राज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिनमे से रविन्द्र, पवन और सुभाष अस्पताल में ही कार्यरत है।

जमीनी विवाद में हुआ हमला

जयसिंह के बयान पर पुलिस ने इस खूनी संघर्ष को लेकर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर रसूलपुर रोड स्थित गोपाल वाटिका निवासी गोपाल, राजेश और उमेश इनके साथी लोहागढ़ निवासी प्रवीण, संजय, महावीर, प्रदीप, सतपाल, मोनू, सोनू गांव मंदूरी निवासी दीपक भड़ाना और गांव अतरचटा निवासी गौरव के साथ साथ करीब 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने सिविल अस्पताल में तैनात नेतराम प्रताप सिंह, सुभाष, पवन, रविन्द्र और राज पर हमला किया उनका इनके साथ कोई जमीनी विवाद है। इसी विवाद के चलते उन्होंने अस्पताल में घुसकर मारपीट की। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें