Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मियों में रिफ्रेश रहने के लिए पिएँ ‘Lemon Ice Tea’, मिलेंगे कई फायदे, ये रही Recipe

March 26, 2024

गर्मियों में रिफ्रेश रहने के लिए पिएँ ‘Lemon Ice Tea’, मिलेंगे कई फायदे, ये रही Recipe

नई दिल्ली: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में अपने बॉडी को ठंडक व तनाव से दूर रखने के लिए आप लेमन आइस्ड टी का इस्तेमाल कर सकते है। ये एक प्रकार का रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। जो लोग चाय के शौकीन हो उनके लिए लेमन आइस्ड टी बेहतरीन विकल्प है। इसके फायदे की बात करे तो ये पूरी तरह से गुणों से भरा हुआ है जैसे की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए,वजन कंट्रोल करने में ,त्वचा स्वस्थ रखना और तनाव को कम करने में लाभदायक है।

इन गर्मियों के दिनों में ये ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इसे आप अपने घर बैठे आसानी से बना सकते है। इसके साथ – साथ अपने फ्रेंड्स और फॅमिली के साथ इसका आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानते है कि किस प्रकार आप इसे घर में बना सकते है। लेमन आइस्ड टी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। आइए जानतें है इसे बनाने का तरीका:

सामग्री:

चाय की पत्ती 4 चम्मच
नींबू का रस 4 चम्मच
चीनी 8 चम्मच
बर्फ के टुकड़े
पुदीने की पत्तियां
1 टुकड़ों में कटा नींबू

स्टेप :

# एक बर्तन में 4 कप पानी ले और इसे 1 मिनट के लिए उबाल लें।

# उबलते पानी में पुदीने के पत्ते डालें और उबालें। ।

# इसके बाद चाय को छानकर ठंडा होने के लिए रख दें। चाय में नींबू का रस और चीनी मिलाएं।

# चाय को गिलास में डालें। हर एक कप में बर्फ के टुकड़ों को डाल दें।

# इसके बाद आइस्ड टी को नींबू के टुकड़ों और पुदीने के पत्तों के साथ परोसें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें