Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में कल से 31 मार्च तक फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना

March 26, 2024

हिमाचल में कल से 31 मार्च तक फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मैदानी भागों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में सर्दी अभी भी बनी हुई है। जबकि निचले इलाकों में बदलाव होने शुरू हो गए हैं। यहां तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है।

हालांकि सुबह और शाम के ठंड अभी भी बरकरार है। समय अभी भी थोड़ी ठंडक महसूस की जा रही है। लोगों ने गर्मी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं उत्?तर भारत में तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। दिन में लोगोंको जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कई जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

ऐसे में संभावना है कि सर्दी का सितम एक बार फिर दिखे। 28 मार्च के लिए किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़कर शेष 10 जिलों में आंधी व वर्षा के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। बता दें पिछले दिनों खराब मौसम और बर्फबारी के चलते सैकड़ों सड़कें जाम हो गई थीं। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें