Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

40 के पार महिलाओं को बीमारियों से घिरने का खतरा अधिक : अध्ययन

March 28, 2024

40 के पार महिलाओं को बीमारियों से घिरने का खतरा अधिक : अध्ययन

मुंबई: 40 की उम्र में महिलाओं को कई स्वास्थ समस्याएं होने लगती हैं। यदि समय रहते इनकी तरफ ध्यान न दिया जाए तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है कि अधिकतर जानलेवा रोगों का यदि समय रहते इलाज होना शुरू हो जाए तो पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए महिलाओं को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की पूरी जांच करवानी चाहिए। पुरु षों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक तनाव से गुजरना पड़ता है। समय-समय पर होने वाले हार्मोनल चेंजिज से गुजरना पड़ता है।

ऐसे में समय के साथ-साथ महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना चाहिए। जनरल फिजिशियन डॉ. टॉम जेनिकंस का कहना है कि अक्सर महिलाओं को 40 साल की उम्र से पहले लगता है कि वह पूरी स्वस्थ हैं लेकिन फिर अचानक से उन्हें कुछ न कुछ स्वास्थ संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसका कारण है कि उन्हें यह समस्या अचानक नहीं हुई है, बल्कि उन्होंने अपनी सही तरह से केयर नहीं की है, जिस कारण उन्हें यह समस्या हुई है। कुछ गंभीर समस्याएं ऐसी हैं जिनके लिए हर महिला को सतर्क रहने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें