Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी, 168 सड़कों को किया बंद

March 30, 2024

Himachal में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी, 168 सड़कों को किया बंद

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले तथा मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर ओलावृष्टि और बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी हैं। स्थानीय मौसम कार्यालय ने राज्य में चार अप्रैल तक बारिश का अनुमान जताया है। एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस किन्नौर जिले के मलिंग के निकट शनिवार सुबह फिसलने के कारण पलट गई। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद मनाली के निकट रोहतांग में अटल सुरंग में यातायात रोक दिया गया है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कल्पा और कुकुमसेरी में पांच सेमी बर्फबारी हुई जबकि केलांग में तीन सेमी बर्फबारी हुई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 168 सड़कें शुक्रवार रात यातायात के लिए बंद रहीं।

राज्य की राजधानी शिमला और कुछ अन्य स्थानों पर तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई और सोलन में ओलावृष्टि हुई। स्थानीय मौसम कार्यालय ने शनिवार को राज्य के 12 में से सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश का अनुमान जताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें