Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कॉर्पियो व फॉर्च्यूनर की जोरदार टक्कर से गाड़ी में लगी आगः पंजाब पुलिस के एसीपी और गनमैन की दर्दनाक मौत, ड्राइवर घायल

April 6, 2024

स्कॉर्पियो व फॉर्च्यूनर की जोरदार टक्कर से गाड़ी में लगी आगः पंजाब पुलिस के एसीपी और गनमैन की दर्दनाक मौत, ड्राइवर घायल

लुधियाना/समराला: (कंग)। चंडीगढ़ से वापस लौट रहे लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के ए.सी.पी. (पूर्वी) संदीप सिंह की फॉच्यूर्नर की समराला के गांव दयालुपर के निकट फ्लाईओवर पर सामने से आ रही स्कॉरपियो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद फॉच्यूर्नर फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल से जा टकराई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में फॉच्यूर्नर में सवार ए.सी.पी (पूर्वी) संदीप सिंह और उनके गनमैन परमजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लुधियाना के डी.एम.सी. में भर्ती कराया गया है।

हादसे का पता चलते ही लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद स्कॉरपियो चालक मौके से फरार हो गया। थाना समराला की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात तकरीबन 1 बजे की है। आसपास के लोगों ने गंभीर घायल एसीपी संदीप सिंह, उनके गनमैन परमजीत सिंह और ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल ड्राइवर को इलाज के लिए लुधियाना के अस्पताल में रैफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें