Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मियों में कूलर ही देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें, नहीं होगा कोई खर्चा

April 6, 2024

गर्मियों में कूलर ही देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें, नहीं होगा कोई खर्चा

नई दिल्ली: जैसे की आप जानतें है देश में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। अब हर घर हो या दफ्तर हर जगह पंखे चलने लग गएँ है। ऐसे में समय के साथ-साथ गर्मी बहुत तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में बहुत जल्द ऐसा मौमस भी आ जाएगा जब सिर्फ पंखे से काम नहीं चल पाएगा। कुछ लोगों के घरों में तो कूलर चलना चालू भी हो गया है।

अगर आपके घर पर भी कूलर है तो उसे गर्मी के लिए तैयार करने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कूलर से जुडी से 3 टिप्स के बारे में बताएँगे। जिससे आपको AC जैसी ठंडी हवा मिलेगी। आइए जानतें है:

1-घास- कूलर का इस्तेमाल महीनों से नहीं किया जा रहा है, इसलिए इसकी घास पर लगातार धूल जमती रहती है। धूल के कारण कूलर की जाली पर लगी घास जम सी जाती है, और कुछ लोग इसका इसे बस धोकर इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन इसकी जाली पर इतनी धूल जमा रहती है इसलिए इसमें से ठंडी हवा उतने अच्छे से नहीं आ पाती। इसकी जाली ब्लॉक होने के कारण इसमें से हवा पास नहीं हो पाती है. इसलिए अगर ठंडी हवा चाहिए तो इसकी घास जरूर बदल दें।

2-आखिरी और बहुत काम की बात ये है कि अगर आपके कूलर की बॉजी एलूमिनियम की है और ये पुराना हो गया है कि देख लें कि इसकी टंकी में कहीं छेद न हो। अगर ऐसा है कि तुरंत इसे ठीक कर लें क्योंकि इससे पानी लगातार टपकता रहेगा और जल्दी खत्म होगा।

3- पंप- कूलर काफी समय से बंद होने के कारण कई बार कुछ ऐसी गड़बड़ी हो जाती है कि इसका पंप ठीक से हर तरफ पानी नहीं फेंकता है। पूरे पर पानी न पड़ने के कारण घास सूखी रह जाती है और हवा ठंडी नहीं आती है। इसलिए गर्मी के लिए कूलर सेट करने से पहले देख लें कि वाटर पंप में कचरा न जम गया हो और ठीक से पूरी घास पर पानी गिर रहा हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें