Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi की तरह Himachal में भी है एक पप्पू : Kangana Ranaut

April 11, 2024

Delhi की तरह Himachal में भी है एक पप्पू : Kangana Ranaut

मनाली (सृष्टि) : दिल्ली में जिस तरह से कांग्रेस का एक नेता पप्पू कहलाता है, वहीं उसी तरह से हिमाचल में भी एक छोटा पप्पू है। जो अपने परिवार के दम पर राजनीति करता है। आए दिन वह छोटा पप्पू भी मुझे कलंकित करने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी यह कोशिश का भी सफल नहीं हो पाएगी। मनाली की मनुरंग शाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडी लोकसभा चुनाव की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि वह छोटा पप्पू यह कहता है कि मैं गो मांस खाती हूं और मैं धर्म विरोधी हूं। अगर उसके पास कोई सबूत है कि मैंने गौ मांस खाया है तो वह उसे जनता के सामने पेश क्यों नहीं करता है।

नवरात्रि में आज देश भर में नारी शक्ति की हर जगह पूजा हो रही है लेकिन कांग्रेस की गलत सोच नवरात्रि में भी जारी है। मेरे नाम आने के बाद कांग्रेस के नेता मुझे अपमानित कर कलंक लगा रहे है। नवरात्रि में भी उन्हें बिल्कुल चैन नही है। हिमाचल में भी एक छोटा पप्पू है जो यह कहता है कि में गोमांस कहती है। बड़ा पप्पू दिल्ली में बयान देता है तो हिमाचल में छोटा पप्पू यह बात कहता है। कंगना ने कहा कि वो मुझे कहता है कि में कलंकित है और देवभूमि में आकर मुझे पवित्र होना चाहिए। लेकिन मेने अपने परिवार के बिना नाम लिए जनता में प्यार कमाया है और उसने अपने परिवार के नाम से ही वोट लिए है।

आज देश और प्रदेश में कितनी महिलाएं राजनीति में है और मनाली की बेटी राजनीति में अपना अस्तित्व तलाश रही है। तो इसमें भी कांग्रेस के नेताओ को दिक्कत हो रही। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं को आरक्षण दिया है। आज कांग्रेस के नेता जो मुझे डरा धमका रहे है में उनसे डरने वाली नही हूं। अब उनके दादा परदादा की रियासत के राज नही चलते है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मुझे फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे राजा बेटा बहुत मिले है और हर जगह कुछ पप्पू शराब के नशे में मेरा अहित करना चाहा। लेकिन वो लोग ही आज खत्म हो गए है।

आज भारत की जनता मेरे साथ है और में ऐसे छोटे पप्पू से डरने वाली नही हूं। कंगना ने कहा कि में मनाली में माता हिडिम्बा की धरती से यह प्रण लेती हूं कि में जीतकर आऊंगी और महिलाओं बेटियों को आगे ले जाऊंगी। कंगना ने कहा कि आज बीजेपी बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है और पूरी दुनिया को पता है कि आएगा तो मोदी ही।

सीपीएस सुंदर ठाकुर पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने माह कि वो यह बात कहते है कि मुझे सिर्फ फिल्मों में काम करना आता है। लेकिन अगर वो मेरी फिल्म का एक सीन भी पूरा कर दें तो में राजनीति तो क्या, में भारत को ही छोड़कर चली जाऊंगी। कला के बारे में उन्हें मुझे बताने की जरूरत नहीं है और में उन्हें चुनौती देती हूं कि राजनीति के लिए उनके क्या योग्यता है। राजनीति सेवा का एक भाव है और वो लोग कौन होते है मुझे यह बात पूछने वाले। कंगना ने कहा कि जून माह में उनकी सारी इच्छा पूरी होगी और उन्हें पता चलेगा कि मुझे राजनीति आती है या नही। यह सब लोग लोकसभा परिणाम आने के बाद इस बात को देखते ही रह जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें