Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में ट्रैवल एजेंट ने लाखों रुपए लेकर थमाया नकली वीजा , क्रोएशिया पहुंचने पर खुली पोल,अब दे रहा जान से मारने की धमकी

April 13, 2024

हिसार में ट्रैवल एजेंट ने लाखों रुपए लेकर थमाया नकली वीजा , क्रोएशिया पहुंचने पर खुली पोल,अब दे रहा जान से मारने की धमकी

हिसार (हरियाणा) : हरियाणा के हिसार से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एजेंसी के मालिक ने नकली वीजा थमाकर युवकों को क्रोएशिया भेज दिया। क्रोएशिया पहुंच कर युवकों को बड़ी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वहीं पर जाकर नकली वीजा की पोल खुली।
जाली दस्तावेजों पर विदेशी धरती पर पहुंचने पर युवकों को 18 घंटे तक जेल में रखा गया साथ ही टार्चर भी किया गया। कोएशिया से वहां की सरकार ने युवकों को डिपोर्ट कर भारत वापस भेजा तो दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस के चंगुल से जमानत पर छूटने के बाद जब युवक हिसार में ट्रैवल एजेंट के पास पहुंचे और अपनी रकम वापस मांगी तो एजेंट ने युवकों के साथ अभद्रता की। जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे वापस करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवकों ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है।

दो बार किया धोखा

शिकायत में नारनौंद क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी नरेश और गांव सैनिपुरा निवासी अशोक ने आरोप लगाया है कि एजेंट ने उनके साथ दो बार धोखाधड़ी की है। उन्हें जाली दस्तावेजों के आधार पर विदेश में भेज दिया। पहले जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर पहुंचते ही वहां की इमिग्रेशन अथॉरिटी ने उनका वीजा अवैध बता कर उन्हे हिरासत में ले लिया। जिसके बाद युवक जैसे-तैसे भारत वापस आ पाए थे।

दिल्ली वापस आकर एजेंट ने 84 हज़ार रुपए ले कर कहा कि इस बार कोई समस्या नहीं आएगी क्रोएशिया की दोबारा टिकट करवा लो।इस बार उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही कागजात अवैध बता कर रोक दिया गया। तभी उनका संपर्क रोहतक जिले के गांव बड़ेवा निवासी मंदीप से हुआ।

इनके बीच हुई बातचीत में ये तय हुआ कि मंदीप युवकों को एक साल के वर्क वीजा पर क्रोएशिया भेजेगा। जिसके लिए मनदीप ने दोनों से 14 लाख रुपए चार्ज किए। और 12 लाख 20 हजार में इनके बीच डील तय हों गई। साथ ही क्रोएशिया में जॉब लगवाने का वादा भी किया था।

पुलिस अधिकारी ने पीड़ितों के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें