Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में बाप बेटे ने मिलकर की पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट, झगड़ा शांत करने पहुंची थी डायल 112 की टीम, सरकारी गाड़ी भी तोड़ी

April 19, 2024

हिसार में बाप बेटे ने मिलकर की पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट, झगड़ा शांत करने पहुंची थी डायल 112 की टीम, सरकारी गाड़ी भी तोड़ी

हिसार (हरियाणा) : हरियाणा के हिसार में बाप बेटे ने शराब के नशे में चूर होकर पुलिसवालों के साथ ही मारपीट कर दी। इसके साथ-साथ डायल 112 की टीम की वैन के साथ भी तोड़ फोड़ की। जिसके फलस्वरूप पुलिस अधिकारियों ने थाने आकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।

दरअसल पुलिस की डायल 112 टीम के इंचार्ज साहिब राम को फोन करके झगड़े की जानकारी दी गई। फोन करने वाले ने अपना नाम  राजकुमार  बताया। जिसके बाद पुलिस टीम उकलाना मंडी की दुर्गा कॉलोनी पर झगड़ा शांत करने पहुंची।
शराब के नशे में धुत थे आरोपी

घटनास्थल पर पहुंच कर साहिबराम, सिपाही सुनील कुमार और एसपीओ सुरेश कुमार ने देखा कि शिकायतकार्त राजकुमार और उसका बेटा मोहित शराब के नशे में धुत्त थे। दोनों के बीच घर से मोहित की पत्नी के चले जाने को लेकर झगड़ा चल रहा था।

थाने में शिकायत देते हुए साहिब राम ने बताया कि उसके और उसकी टीम ने दोनों को झगड़ा करने से रोका और झगड़ा शांत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ में वैन का पीछे का बाईं तरफ का कांच टूट गया।

पुलिस अधिकारी ने राजकुमार और बेटे मोहित के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों को जान से मारने के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसके चलते पुलिस ने बेटे मोहित को गिरफ्तार कर लिया लेकिन पिता राजकुमार अभी पुलिस गिरफ्त से फरार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें