Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल संचालक से 50 लाख मांगने का मामला:आरोपी ने कोर्ट मे किया सरेंडर, चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर

April 21, 2024

स्कूल संचालक से 50 लाख मांगने का मामला:आरोपी ने कोर्ट मे किया सरेंडर, चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर

महेंद्रगढ़ (सौरभ शर्मा ):- महेंद्रगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहा पुलिस ने फिरौती मांगने व न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को रिमांड में लिया है। दरअसल आपको बता दे की महेंद्रगढ़ के गाव भड़फ प्रदीप कुमार निवासी ने बीआर स्कूल के संचालक हरिश भारद्वाज ने 16 जनवरी को आरटीआई की एवज मे पचास लाख रुपये की फिरौती मांगने व न देने पर जान से मारने की धमकी की थी।

बीआर स्कूल के संचालक ने प्रदीप कुमार व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। वही उसे आज दोपहर को कनीना कोर्ट मे सरेंडर किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश कर पाँच दिन का रिमांड मांगा और कोर्ट ने आरोपी को चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। आरोपी प्रदीप कुमार पिछले तीन महीने से घर से लापता था ओर लुकता-छिपता घूम रहा रहा था।

आरोपित प्रदीप कुमार की अग्रिम जमानत को डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट नारनौल ने रिजेक्ट कर दिया था। उसके बाद हाईकोर्ट मे अग्रिम जमानत लगाई थी। लेकिन हाईकोर्ट ने भी जमानत नही दी। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी अमरदीप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से मोबाइल व अन्य कागजात रिमांड अवधि के दौरान बरामद किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें