Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बालों के झड़ने से हैं परेशान, शैम्पू करतें वक्त कहीं आप तो नहीं करते ये गलती, बढ़ जाएँगी Hair Problems

April 22, 2024

बालों के झड़ने से हैं परेशान, शैम्पू करतें वक्त कहीं आप तो नहीं करते ये गलती, बढ़ जाएँगी Hair Problems

नई दिल्ली: हर लड़की चाहती है कि उसके बाल घने सुन्दर और लम्बे हो,लेकिन आज कल लोगों में बालों की झड़ने की समस्या काफी सामने आने लग गई है। ऐसे में बालों की सही देखभाल बहुत जरूरी हैं। हम इनको लम्बा करने के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। कई बार बाल स्वास्थ्य होने के बजाय ज्यादा खराब होने लग जाते हैं।

अक्सर बालों में शैंपू करते वक्त लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से बालों को नुकसान होने लगता हैं। शैम्पू करते समय की गई ये गलतियां आपके बालों की हेल्थ पर असर डालती हैं, तो अपने बालों पर शैंपू करते समय यहां दी गई इन सामान्य गलतियों को करने से बचें।

बालों को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग करना:
गलती नम्बर एक, यह है कि हम सब बालों को शैंपू तो करते हैं, लेकिन बालों को धोने के लिए हम हॉट वाटर या गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह आरामदायक और सुखदायक हो सकता है, लेकिन बालों को गर्म पानी से धोना उन्हें नुकसाना पहुंचा सकता है। ऐसा करने से आपके स्कैल्प ड्राई और परतदार हो जाती है।

गर्म पानी आपके बालों को कमजोर भी बना सकता है, जिससे यह बालों के झड़ने का कारण भी बनता है। ऐसे में अगर आप बालों को गर्म पानी से धोते हैं और आपके बाल नियमित रूप से गिरते हैं, तो आप इसका कारण समझ लें। आप यदि ठंडे मौसम में रहते हैं, तो आप गुनगुने पानी से बालों को धो सकते हैं।

जरूरत से ज्यादा शैम्पू का उपयोग करना:


आमतौर पर हम जब शैम्पू लगाते हैं तो इससे झाग तैयार करते हुए पूरे बालों में फैलाने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग झाग बढ़ाने की मेहनत नहीं करते और बालों में लगाने के लिए जरूरत से ज्यादा शैम्पू खर्च करने लगते हैं। इस बात को याद रखें कि किसी भी चीज की ज्यादती अच्छी नहीं होती, इससे बाल खराब हो सकते हैं।

गलत शैम्पू का यूज करना:


आपके लिए कौन सा शैम्पू सही है ये बालों के हिसाब से तय होता है वरना गलत शैम्पू लगाने की वजह से बाल झड़ने लगेंगे। आपको इस बात का पता लगाना होगा आपके स्कैल्प ड्राई हैं या ऑयली उस हिसाब से हेयर प्रोडक्ट सेलेक्ट कर सकते हैं।

एक समान स्पॉट से बालों को धोना शुरू करना:


अगर आपने कभी गौर किया हो, तो आप या हम में से अधिकांश लोग हमेशा एक ही स्पॉट या जगह से बालों को धोना शुरू करते हैं। एक समान स्पॉट या जगह आमतौर पर खोपड़ी के ऊपर होता है। यही कारण है कि हमारे बालों या खोपड़ी का यह हिस्सा ही आमतौर पर ड्राई होता है। इसलिए नियमित रूप से हेयर वॉशिंग स्पॉट को बदलें और बारी-बारी से खोपड़ी के अलग-अलग हिस्सों से बालों को धोने की कोशिश करें।

रोज़ाना शैम्पू करने की गलती न करें


बहुत लोग रोज़ाना शैम्पू करने के आदी होते हैं जबकि रोज़ाना शैम्पू करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बालों का नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है। इसकी वजह से बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं और बालों के टूटने-झड़ने की दिक्कत होने लगती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें