Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला पर पीसीबी प्रमुख ने कहा, अभी हमारा लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

April 23, 2024

भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला पर पीसीबी प्रमुख ने कहा, अभी हमारा लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि अगर भारत अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा तो पीसीबी उसके साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के तैयार है।

लाहौर में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए नकवी से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के हालिया साक्षात्कार के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रशंसा की और कहा कि दोनों पड़ोसी देशों का विदेश में टैस्ट श्रृंखला खेलना शानदार होगा।

नकवी ने कहा, देखिए, अगर इस संबंध में कोई विकल्प आता है तो हम उस पर विचार करेंगे लेकिन अभी हमारा लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करना है और पहले भारत को टूर्नामैंट के लिए आने देना है।

उन्होंने कहा, फिलहाल चैंपियन्स ट्रॉफी तक कोई समय उपलब्ध नहीं है क्योंकि हमारी टीम का यात्र कार्यक्रम तय हो चुका है। एक बार वे पहले यहां आ जाएं तो जब भी कोई प्रस्ताव हमारे सामने आएगा, हम उस पर विचार कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें