Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंगना रनौत ने पाली में भाजपा प्रत्याशी पी पी चौधरी के पक्ष में किया रोड शो

April 24, 2024

कंगना रनौत ने पाली में भाजपा प्रत्याशी पी पी चौधरी के पक्ष में किया रोड शो

पाली: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को राजस्थान के पाली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी पी पी चौधरी के पक्ष में रोड शो किया जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। कंगना रनौत ने यहां चौधरी के समर्थन में महादेव मंदिर हाउसिंग बोर्ड से शिवाजी सर्किल तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड़ शो किया।

इस अवसर पर कंगना रनौत का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। खुली गाड़ी में सवार होकर रोड़ शो शुरू किया और पूरे रोड के दौरान शो साफा पहने रखा और भाजपा का ध्वज लहराया। उनके साथ गाड़ी में चौधरी भी सवार थे और कमल का निशान दिखाकर अपने लिए वोट मांगे। इस दौरान कंगना रनौत ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ ने कंगना का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कंगना ने लोगों का हाथ हिलाकर एवं हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो में लोग जय श्री राम एवं मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे और रोड़ शो में भगवा ही भगवा नजर आ रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें