Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरूद के सेवन से मिलते है अनेको फायदे, पत्तों में भी है कई गुण, दूर रहेंगी सभी बीमारियां

April 25, 2024

अमरूद के सेवन से मिलते है अनेको फायदे, पत्तों में भी है कई गुण, दूर रहेंगी सभी बीमारियां

मुंबई: अमरूद के सेवन से डायबिटीज, कैंसर, स्किन हेल्‍थ, डाइजेशन जैसे समस्या को कम किया जा सकता है। मरूद के साथ साथ इसके पत्ते भी बेहद कारगर साबित होते है। माना जाता है कि अमरुद के पत्तों में एंटी-ऑक्‍सीडेंट, विटामिन-सी, पोटेशियम और फाइबर होते हैं जो हेल्‍थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते है अमरूद किस समस्‍या में लाभदायक हो सकता है :

इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्‍ट करे:
अमरूद को विटामिन सी का सबसे बेहतरीन स्‍त्रोत माना जाता है। विटामिन सी के सेवन से इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्‍ट करने में मदद मिल सकती है। अमरूद में एंटी-माइक्रोबियल बेनिफिट्स होते हैं जो बैड बैक्‍टीरिया और वायरस को खत्‍म करने का काम करता है। ये सर्दी और जुखाम के लक्षणों को भी कम कर सकता है।

कैंसर में भी लाभदायक:
अमरूद के पत्‍तों के अर्क को कैंसररोधी माना गया है। अमरूद का पत्‍ता कैंसर सेल्‍स के विकास को रोक सकता है। अमरूद में मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट फ्री रेडिकल्‍स जो हानिकारक कैंसर सेल्‍स को बढ़ावा देता है उसे रोकने का काम करते हैं। कई कैंसर ड्रग्‍स में भी अमरूद के पत्‍तों का तेल मिलाया जाता है जो कैंसर के विकास को चार गुना तेजी से रोक सकता है।

वेट लॉस में प्रभावी
अमरूद वेट लॉस फ्रेंडली फूड के रूप में माना जाता है। एक अमरूद में 37 कैलोरी और 12 प्रतिशत फाइबर होता है। ये लो कैलोरी स्‍नैक्‍स है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल होते हैं। अमरूद हाई फाइबर होने की वजह से पेट को अधिक देर तक भरा हुआ रख सकता है।

डाइजेस्टिव सिस्‍टम में करता है सुधार
अमरूद डायट्री फाइबर का बेहतरीन सोर्स है जो कब्‍ज की समस्‍या से निजात दिला सकता है। एक अमरूद में 12 प्रतिशत फाइबर होता है जो पेट को अधिक देर तक भरा रखता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्‍याओं में सुधार कर सकता है। अमरूद का सेवन कई बड़ी समस्‍याओं से निजात दिला सकता है। ये खासतौर पर डायबिटीज और कोलेस्‍ट्रॉल को मैनेज करने में मदद करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें