Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमीरपुर में एक युवक ने पेट में चाकू मारकर अपनी ही ली जान

April 26, 2024

हमीरपुर में एक युवक ने पेट में चाकू मारकर अपनी ही ली जान

हमीरपुर: जिला मुख्यालय के पास कराड़ा गांव में एक युवक ने खुद ही पेट में चाकू खोप लिया, जिससे उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डॉ. राधाकृष्णन मैडीकल कॉलेज से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को मृत हालत अस्पताल लाया गया है,जिस पर थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया टीम सहित अस्पताल पहुंचे, वहां पर मृतक अमन कुमार (24) गांव व डाकघर कराडा मृत हालत में पाया गया।

मृतक के परिवारजनों ने बताया कि उनके बेटे ने होटल मैनेजमैंट की पढ़ाई की थी और पुणो में प्राइवेट नौकरी करता था। गुरु वार को प्रात: यह अपने घर पर अपनी पत्नी के साथ था तथा शराब का सेवन भी किया था। तब इसने चाकू से अपनी छाती पर वार कर लिया। अस्पताल इलाज हेतु ले आए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी करीब 1 वर्ष हुई थी तथा मृतक की एक माह की बेटी भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें