Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में सर्विस स्टेशन के मालिक को गाड़ी से कुचला, डॉक्टर्स ने बचाई जान, हमलावर नशे में थे धुत, पहले भी जा चुके हैं जेल

April 26, 2024

रेवाड़ी में सर्विस स्टेशन के मालिक को गाड़ी से कुचला, डॉक्टर्स ने बचाई जान, हमलावर नशे में थे धुत, पहले भी जा चुके हैं जेल

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बोलेरो कैम्पर गाड़ी में सवार 6 युवकों ने 2युवकों को टक्कर मार दी। दोनो युवकों को गाड़ी से कुचलने के बाद आरोपियों ने एक युवक को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटा। दोनो युवकों में से एक उनका साथी भी था। जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आरोपी बुरी तरह से नशे में धुत थे।

कुंड बैरियर पर स्थित सर्विस स्टेशन के मालिक मनेठी निवासी वेदपाल उस समय मौके पर ही मौजूद थे। उसी सर्विस स्टेशन पर मौजूद शिवम नमक युवक को पीटने के मंसूबे से बोलेरो कैम्पर में 5 से 6 युवक सवार होकर आए  और आते ही शिवम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

इसी बीच युवक को पीटता देख वेदपाल झगड़ा शांत करने की कोशिश में बीच बचाव करने लगे, लेकिन आरोपी नशे में धुत थे। उन्होंने वेदपाल को भी नही बक्शा और उस पर भी हमला करने लगे। झगड़ा होते देख आस पास मौजूद लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

वेदपाल ने पुलिस को घटना की सूचना देने की कोशिश की तो युवकों ने वेदपाल पर व पाडला के अपने एक साथी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। और करीबन 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गए। जिससे वेदपाल को गंभीर रूप से चोटें आई है। एक्सीडेंट में वेदपाल की रीड की हड्डी के साथ–साथ जवड़ा भी टूट गया। साथ ही पैर में भी फ्रैक्चर हुआ है। इस हादसे से आस पास के लोगों के बीच आगरा ताफरी मच गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ही घायलों के रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वेदपाल के संबंधियों ने बताया की आरोपियों ने नशा कर रखा था। युवक चरस के नशे में धुत थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की जिस प्रकार वेदपाल को कुचला गया, उनका बचना मुश्किल ही था। युवक पहले से अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित थे। और पहले भी चरस के साथ पकड़े जा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें