Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्किन पर Sun Tan से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू ‘Face Packs’, मिलेगी निखरी और चमकती त्वचा

April 26, 2024

स्किन पर Sun Tan से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू ‘Face Packs’, मिलेगी निखरी और चमकती त्वचा

नई दिल्ली: जिस तरह से इस बार की गर्मी में बढ़ोतरी हुई है उसका सीधा असर हमारे चेहरे पर देखा जा सकता है। इतनी कड़ी धूप में बाहर जाना किसी टास्क से कम नहीं है। गर्मियों में त्वचा से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं। इस मौसम में धूप के संपर्क में त्वचा आती है तो रंगत गहरी होने लगती है जिसे टैनिंग कहते हैं। ये मुँह के माथे और गालों पर ज्यादातर नजर आती है।

जो देखने में भी अछि नहीं लगती। सूरज की हानिकारण किरणें केवल त्वचा को टैन ही नहीं करतीं बल्कि स्किन डैमेज का भी कारण बनती हैं। आज हम कुछ ऐसे पैक्स बताएंगे जो आपके चेहरे से टैनिंग को करने में मददगार साबित होगा। इसके लिए बहार नहीं किसी पालर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी ये आपको आसानी से आपके घर की रसोई से मिल जाएगी। तो चलिए जानते है किस तरह से आप अपने फेस की टैनिंग को दूर कर सकते है।

सन टैन कम करने के लिए फेस पैक्स:

दही और टमाटर- इस फेस पैक को बनाने के लिए दही और टमाटर की जरूरत होगी। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस फेस पैक से स्किन को लैक्टिक एसिड भी मिलता है जो त्वचा को निखारने में असरदार होता है। सबसे पहले एक टमाटर लें और उसके रस को कटोरी में निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच दही डालकर मिक्स करें। चेहरे पर इस फेस पैक को 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें। त्वचा निखर जाएगी।

पपीता और शहद – स्किन को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ब्लीचिंग गुण देने वाले इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको पपीते के 4 से 5 टुकड़े लेने हैं और मसलकर कटोरी में निकालने हैं। इसमें एक चम्मच शहद डालें और पेस्ट बना लें. चेहरे पर इस पेस्ट को 20 से 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें।

बेसन और हल्दी – बेसन और हल्दी के इस फेस पैक से चेहरे पर नजर आने वाली टैनिंग और डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं। कटोरी में 2 चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी डालें और दूध के साथ फेस पैक तैयार कर लें। चेहरे पर सूखने तक लगाए रखें और फिर धोकर छुड़ा लें। इस पैक को चेहरे के अलावा हाथ-पैरों की टैनिंग छुड़ाने के लिए भी लगाया सकता है।

शहद और नींबू – फेस पैक बनाने के लिए नींबू के रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें। स्किन को हल्के हाथों से साफ करते हुए धोएं। हफ्ते में एक से दो बार यह फेस पैक लगाया जा सकता है।

खीरा और आलू – खीरा स्किन को हाइड्रेशन देता है और आलू के रस से स्किन को ब्लीचिंग गुण मिलते हैं। धूप से प्रभावित स्किन पर इन दोनों ही चीजों के रस को मिलाकर लगाने पर फायदे दिखता है। बराबर मात्रा में खीरे और आलू का रस मिला लें और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें