Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Skin Care Tips: अगर आप भी है ऑयली स्किन से परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक, मिलेगी राहत

April 28, 2024

Skin Care Tips: अगर आप भी है ऑयली स्किन से परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक, मिलेगी राहत

Skin Care Tips: जैसे की गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में अपनी सेहत के साथ-साथ त्वचा का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। गर्मी का मौसम तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए काफी परेशानी लेकर आता है।

चेहरे के अतिरिक्त तेल से छुटकारा पाना इतना आसान तो नहीं होता, लेकिन अगर आप चाहें तो इससे थोड़ी राहत पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल के बाद आपको तैलीय त्वचा से थोड़ी राहत तो मिल ही सकती है।

खीरा और शहद

खीरा और शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कसा हुआ खीरे लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच शहद मिला लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर अप्लाई करे फिर 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा और चेहरे के अतिरिक्त तेल से आपको छुटकारा मिलेगा।

दही और हल्दी 

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए दही सबसे सही विकल्प माना जाता है। ऐसे में एक बाउल में दही लेकर उसमें थोड़ा सा शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस पैक को नियमित रूप से लगाने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।

गुलाबजल और शहद

त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने के लिए गुलाबजल काफी सही रहता है। ऐसे में चेहरे के अतिरिक्त तेल को साफ करने के लिए आप गुलाब जल में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो दें। 

केला और बादाम मिल्क 

एक पके केले में बादाम मिल्क डालकर इसका सही से पेस्ट बनाएं। इस पैक से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें