Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिट्टी उठाने की अनुमति के बदले मिट्टी खनन गार्ड ने मांगी रिश्वत, व्यक्ति ने एसपी कार्यालय के दर्ज कराई शिकायत, रिकॉर्ड करके बातें पुलिस को सुनाई

May 1, 2024

मिट्टी उठाने की अनुमति के बदले मिट्टी खनन गार्ड ने मांगी रिश्वत, व्यक्ति ने एसपी कार्यालय के दर्ज कराई शिकायत, रिकॉर्ड करके बातें पुलिस को सुनाई

चरखी दादरी से एक रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जहां खनन के गार्ड पर व्यक्ति ने आरोपी लगाया की मिट्टी उठाने की अनुमति दिलाने के लिए गार्ड ने उससे 2000 रुपए की रिश्वत मांगी है। मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और कोर्ट में पेशी होने के बाद जेल भेजा जाएगा।

शिकायतकर्ता देवेंद्र ने पुलिस को बताया की उसने कृष्ण के खेत से  मिट्टी उठाने हेतु अनुमति के लिए खनन विभाग में फाइल डाली थी। वहीं देवेंद्र की जान पहचान खनन रक्षक सुनील से हुई थी। 26 अप्रैल को फाइल डालने के बाद देवेंद्र के पास 29 अप्रैल को सुनील का फोन आया।

सुनील ने फोन पर मिट्टी उठाने की अनुमति दिलाने के साथ साथ 2000 रुपए की रिश्वत की भी मांग की। सुनील ने कहा की जब वह 2000 rupay जमा करवा देगा तभी उसे मिट्टी उठाने की अनुमति मिल सकेगी। जिसके बाद देवेंद्र ने आरोपी के खिलाफ  एसपी कार्यालय में दर्ज करवाई साथ ही सुनील के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी दी।

जिसके बाद आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने देवेंद्र को सुनील से मिलने का सुझाव दिया। देवेंद्र को नोट सुनील को देने वाला था उनके सीरियल नंबर पहले से ही पुलिस अधिकारी ने नोट कर लिए थे।

जिसके बाद  देवेंद्र सुनील की बताई हुई जगह पर रकम देने पहुंचा। जेसे ही सुनील देवेंद्र से नोट लेकर अपने ऑफिस पहुंचा। वैसे ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। और उसके पास से मिले नोटों के सीरियल नंबर  मिला कर सुनील को थाने ले आए।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल करके उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद कोर्ट के फैसले के अनुसार आरोपी को सजा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें