Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी,Nifty अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंचा

May 3, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी,Nifty अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.92 अंक चढक़र 75,082.03 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 139.5 अंक चढक़र 22,787.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयर में छह प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर में करीब पांच प्रतिशत की तेजी आई। एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ। भारती एयरटेल, मारुति, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत चढक़र 83.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 964.47 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें